20 अगस्त 2017 - 16:31
हिज़्बुल्लाह के सामने आत्मसमर्पण के लिए मजबूर है आईएस।

सीरिया बॉर्डर पर हिज़्बुल्लाह और सीरियन सेना के अभियान के कुछ घंटों बाद ही आतंकी कमांडर ने अपनी टीम के साथ हिज़्बुल्लाह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लेबनान - सीरिया बॉर्डर पर हिज़्बुल्लाह और सीरियन सेना के अभियान के कुछ घंटों बाद ही आतंकी कमांडर ने अपनी टीम के साथ हिज़्बुल्लाह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया । समर्पण करने वालों में क़लमून में आतंकी संगठन दाइश का धर्म प्रमुख वहीद अल अब्द भी था । वहाबी आतंकियों के आत्म समर्पण के समय की एक वीडियो वायरल हो रही है जिस में हिज़्बुल्लाह का एक जांबाज़ सिपाही वहाबी आतंकी से पूछ रहा है कि तुम ने आत्म समर्पण क्यों किया ? जवाब में वहाबी आतंकी थोड़ी देर चुप रहने के बाद कहता है कि हमारे सामने कोई रास्ता नहीं रह गया है । हिज़्बुल्लाह के सिपाही द्वारा पूछे जाने पर कि कोई रास्ता नहीं रह गया मतलब क्या ? तो वहाबी आतंकी कहता है कि हमारा काम ख़त्म हो गया है, अंतिम समय आ पहुँचा है, अब कोई रास्ता नहीं बचा ।